होमगार्ड और उसके भाई के घर से नकदी जेबरात साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) बीती रात होमगार्ड और उसके भाई के घर से चोरों नें नकदी जेबरात साफ कर दिये| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम अनमोला निवासी देवेश कुमार वर्तमान में थाना कमालगंज में तैनात है| देवेश की पत्नी पूनम देवी नें थाने में तहरीर दी| जिसमे उसने कहा कि बीती रात लगभग 12 बजे उसके मकान के पीछे से चोर दाखिल हुए और दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर दाखिल हुए और 45 हजार नकद व जेबरात चोरी कर ले गये|
इसके साथ ही देवेश के बड़े भाई राजेश के घर में भी चोरों नें ताले तोड़कर दस्तक दी| उनके घर से पीतल के वर्तन चोरी कर लिए गये| तहरीर मिलने के बाद पुलिस पड़ताल कर रही है|