खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दिनदहाड़े दबंगों नें किया पथराव, फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) खेत में ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर दबंगों ने घर पर आकर ताबड़तोड़ पथराव किया| इसके साथ ही फायरिंग की भी सूचना है| सूचना पर पुलिस नें पड़ताल की| आरोपी मौके से खिसक गये|लेकिन इस वारदात से लोगों के दिलों में दहशत है| पथराव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|
थाना क्षेत्र के ग्राम झसी निवासी राकेश तिवारी के मक्के के खेत में गाँव के ही कुछ दबंगों नें ट्रैक्टर निकाल दिया| जिस पर राकेश ने विरोध किया| विरोध करने पर उनकी पिटाई की गयी| जिसके बाद कुछ लोगों नें दोनों पक्षों में समझौता करा दिया| जिसके बाद गुरुवार शाम को दबंगों ने राकेश के घर पर हमला बोल दिया| घर पर पथराव करके तोड़फोड़ की गयी| जिसके बाद पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली|
सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम, थानाध्यक्ष पूनम जादौन आदि फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की| घायल राकेश तिवारी को उपचार हेतु भेजा गया है| राकेश के मकान के बाहर एक दारोगा और दो सिपाही तैनात किये गये है|
सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम नें बताया कि मौके पर जाकर जाँच की गयी| पथराव हुआ है लेकिन फायरिंग की घटना संदिग्ध है| जाँच की जा रही है|