फर्रुखाबाद में फूटा कोरोना बम, 21 पॉजिटिव, 285 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोरोना के कानून को ना मानने और जिम्मेदारों की लापरवाही का परिणाम सामने आने लगा है| जिले में आज से पूर्व कोई भी निषेध क्षेत्र नही था जिसकी बल्लियाँ तोड़कर लोग बाहर ना आये हो या निषेध क्षेत्र से बाहर ना निकले हों| बीते दिनों जेएनआई न्यूज नें जब निषेध क्षेत्र की टूटी बल्लियों की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की जिसके बाद पुलिस नें मुकदमा भी दर्ज कराया और जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें मौके पर जाकर निषेध क्षेत्र को देखा| और सख्त हिदायत दी| लापरवाही का परिणाम ही आज 21 कोरोना पॉजिटिव आने के रूप में सामने है|

मंगलवार को 50 वर्षीय अधेड़ निवासी सुभाष नगर कमालगंज, 31 वर्षीय युवक फतेहगढ़ के जेएनबी रोड, शहर के पुराना कोटा पार्चा निवासी 38 वर्षीय युवक, कादरी गेट निवासी 30 वर्षीय महिला,  54 वर्षीय अधेड़ निवासी राजकीय पॉलिटेक्निक, मोहम्मदाबाद के पट्टीखुर्द निवासी 32 युवक, अंगूरीबाग निवासी 47 वर्षीय पुरुष, शहर निवासी 72 वर्षीय महिला, शहर के लिंजीगंज निवासी 46 वर्षीय महिला, भगुआनगला निवासी 25 वर्षीय युवती, 8 वर्षीय किशोरी, 6 वर्षीय बालक पॉजिटिव आया है|
राजेपुर के बदनपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, ग्राम कलेक्टरगंज राजेपुर निवासी 26 वर्षीय महिला, शहर के मोहल्ला ख्याली कूंचा निवासी 24 वर्षीय महिला, थाना मऊदरवाजा के कुइयांबूट निवासी 11 वर्षीय किशोर, ग्राम गढिया निवासी 14 किशोरी, 21 वर्षीय युवक, शमसाबाद के सैदपुर निवासी 26 युवक व सीएचसी शमसाबाद का युवक 21 वर्षीय पॉजिटिव आया है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि मंगलवार को कुल 21 केस निकले है |जिसमे से 182 ठीक हो चुके है| 9 लोगों की मौत हो गयी है| सक्रिय मरीज 94 है| उन्होंने कहा  कन्टेनमेन्ट जोन में सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिये गये हैं। कन्टेनमेन्ट जोन में नियमों का उलंघन व सहयोग न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है|