आठ दिन से लापता महिला का शव तालाब में तैरता मिला, हत्या की आशंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

र्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) बीते लगभग आठ दिन से गायब महिला का शव तालाब ने तैरता मिला| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर निवासी 30 वर्षीय राममूर्ति पाल पत्नी जवाहरलाल पाल का बीते 5 दिन से अपने घर से लापता हो गयी थी| ससुराल वाले कई दिन तक पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने गये लेकिन पुलिस नें उन्हें चलता कर दिया| सोमवार को महिला राममूर्ति की लाश गाँव के ही निकट एक तालाब में तैरती मिली|
लाश देखकर मौके पर भीड़ लग गयी| मामले की सूचना पुलिस को दी गयी| प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह फोर्स  के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की| राममूर्ति के चाचा रामविलास परिजनों के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने उसकी हत्या करने का आरोप  लगाया है| पुलिस जाँच में जुटी है|