फर्रुखाबाद में 11 और कोरोना पॉजिटिव, 155 हुआ आंकड़ा, पढ़े पूरी खबर

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोरोना बम फिर से फूटा है| जिसमे एक साथ 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| जिससे कोरोना की संख्या 155 ही गयी है|
बीती रात आयी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम जैतपुर निवासी 32 वर्षीय महिला और उसके दो पुत्र कोरोना पॉजिटिव आये है| इसके साथ ही थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के जसमई निवासी एक पत्रकार भी कोरोना पॉजिटिव आया है| शहर कोतवाली का 22 वर्षीय एक और सिपाही कोरोना पॉजिटिव निकला| वह कोतवाली के निकट ही किराये पर रह रहा है| इसके साथ शहर क्षेत्र के ही मोहल्ला छाबनी निवासी 42 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है| नाला मछरटटा निवासी 37 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है|
वही लाल दरवाजे पर भी कोरोना के तीन केस निकले| जिसमे 46 वर्षीय महिला और उसका 22 वर्षीय पुत्र शामिल है, एक 50 वर्षीय अधेड़ भी लाल दरवाज निवासी पॉजिटिव आया है| इसके साथ ही लिंजीगंज निवासी 32 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि 11 और मरीज मिले है| 155 आंकड़ा पंहुच गया है| 87 मरीज स्वास्थ्य होकर घर चले गये है| आधा दर्जन की मौत हो चुकी है|  कुल 62 मरीज अभी सक्रिय है| उन्होंने मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील लोगों से की है|