फर्रुखाबाद में 5 और कोरोना पॉजिटिव, 106 पर पंहुची आंकड़े की सुई

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में सोमवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है| जिससे अब आंकड़ा 106 पर पंहुच गया|
सोमबार को आयी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मारवाड़ी निवासी 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है| बीते 17 जून को दिल्ली से वापस लौटा था| 17 जून को उसने कानपुर जाकर जाँच करायी थी| इसके बाद वह घर वापस आ गया| 21 जून को कानपुर से उसके कोरोना पॉजिटिव होंने की सूचना अधिकारियों को मिली| युवक को बरौन में भर्ती करा दिया गया है| शहर के 51 वर्षीय अधेड कैंसर का इलाज कराने 3 जून को दिल्ली गये थे| तब से दिल्ली में ही भर्ती है| 21 जून को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कोरोना की जाँच हुई थी| जिसकी रिपोर्ट भी पॉजीटिव आयी है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला छाबनी निवासी  दो पुरुष व एक महिला कोरोना पॉजिटिव आयी है| तीनो के 21 जून को नमूने लिए गये थे| सोमवार को 5 और कोरोना पॉजिटिव मिलने से आंकड़ा 101 से 105 पर आ गया है| डिस्चार्ज अब तक 49 हुए है और सक्रिय केस 55 है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि 5 और मामले मिले है| सभी लोगों को शतर्क रहने की जरूरत है| मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें|