क्वारंटाइन सेंटर की अव्यवस्था का वीडियो फिर हुआ वायरल

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला प्रशासन लाख दावे व्यवस्था ठीक होंने की करे | लेकिन हकीकत में नजारा काफी गंभीर है| क्वारंटाइन सेंटर के दावों की वायरल वीडियो नें पोल खोल दी| सबसे जादा खराब व्यवस्था सफाई की है|
दरअसल रविवार को फिर एक बार क्वारंटाइन सेंटर एमएसडी कालेज का वायरल हुआ| जिसमे सेंटर के भीतर की अव्यवस्था को दिखाया गया है| झाड़ू नही लगती| शौचालय पूरी तरह से गंदगी से भरे हुए है| पानी फर्श पर वह रहा है| सेंटर के भीतर काफी अव्यवस्था वायरल वीडियो में नजर आयी| क्वारंटाइन सेंटर के लोग भी काफी आक्रोशित दिखे|
नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नें बताया कि सेंटर की सफाई कराने के लिए ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया जायेगा |