बसपा के जिला संगठन की कमान दोबारा विजय के हाथ

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बहुजन समाज पार्टी नें फर्रुखाबाद जिले के संगठन की कमान पार्टी नेतृत्व नें दोबारा विजय भाष्कर के हाथ दे दी है| जिससे उनके समर्थको में ख़ुशी की लहर है|
विजय भाष्कर पूर्व में बसपा के जिला संयोजक, सेक्टर अध्यक्ष आदि पदों पर रहे| बीते 22 जून 2018 को बसपा नें विजय को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया| जिसके बाद दिसम्बर 2019 तक विजय जिलाध्यक्ष के पद पर रहे| इसके बाद नये जिलाध्यक्ष के पद पर पार्टी ने सत्यपाल जाटव की ताजपोशी कर दी थी| वही रविवार को पार्टी आलाकमान नें पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर को फिर बसपा जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी कर दी|