संदिग्ध रूप से गोली लगने से युवक गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) संदिग्ध रूप से गोली लगने पर युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया| परिजन पुलिस को सूचना दिये बिना ही युवक को उपचार कराने के लिए ले गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी पंकज पुत्र रक्षपाल गोली लगने से जख्मी हो गया| गोली लगने से परिजनों में हड़कंप मच गया| जिसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दिये बिना ही युवक का उपचार कराने के लिए ले गये|
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घायल का विवाह 7 वर्ष पूर्व हुआ था| उसका पत्नी से विवाद चल रहा है| मामला कोर्ट में है|  थानाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव नें बताया कि परिजनों के द्वारा सूचना अभी नही मिली है| अन्य लोगों से जानकारी मिली है| जाँच की जायेगी|