फर्रुखाबाद में फूटा कोरोना बम, एक साथ 10 पॉजिटिव, 61 से 71 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में शनिवार की देर रात कोरोना की रिपोर्ट आयी| जिसमे कोरोना का बम फूटा और जनपद में 10 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ गयी| एक साथ आये 10 पॉजिटिव मरीजों से आंकड़ा भी 61 से 71 पर पंहुच गया|
बीती रात आयी रिपोर्ट के अनुसार मिली जानकारी के तहत फर्रुखाबाद के कायमगंज बाईपास कुंईया बूठ निवासी 3 वर्षीय अर्थव पुत्र प्रदीप दिल्ली से वापस आया था वह लोहिया  इस समय लोहिया अस्पताल में है| उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहबगंज निवासी 20 वर्षीय रिजवान व 40 वर्षीय गुलशन भी पॉजिटिव आयें है| वह दोनों पूर्व में पॉजिटिव आये इस्माइल के सम्पर्क से पॉजिटिव हुए है| दोनों मेजर एसडी में है|
विकास खंड शमसाबाद के ग्राम दलमीर खां निवासी 35  वर्षीय वकील भी पॉजिटिव के सम्पर्क में आने से संक्रमित होना बताया गया है|
विकास खंड कमालगंज के ग्राम कतरौली पट्टी निवासी 23 वर्षीय सत्यपाल व 20 वर्षीय मीरा पत्नी सत्यपाल दिल्ली से आये थे| कमालगंज के मोहल्ला गाँधी नगर निवासी 5 वर्षीय विकास पुत्र देवेन्द्र कुमार राजस्थान से वापस आये थे|
कायमगंज विकास खंड के ग्राम हमीरपुर मजराजात निवासी 20 वर्षीय दुर्गेश पुत्र सत्यपाल हरियाणा से लौटा था| उसे केआरएस कालेज कंपिल में रखा गया था| 30 वर्षीय रेनू दिल्ली से वापस वापस आयी थी| उन्हें मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में रखा गया था| उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| कायमगंज के ग्राम लोधीपुर निवासी 36 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र राम बहादुर दिल्ली से वापस आया था| विपिन के परिजनों के अनुसार वह पुरानी टीवी और नशे का मरीज है| इस प्रकार कुल 10 नये मरीजो का पन्ना जिले की कोरोना किताब में जुड़ गया है| लिहाजा अब संख्या 61 से 71 हो गयी है |
7 संक्रमित प्रवासी जबकि तीन सम्पर्क में आने से हुए पॉजिटिव
शनिवार देर रात आयी रिपोर्ट में 10 में से कुल 7 मरीज कोरोना संक्रमित प्रवासी है| उन्ही प्रवासियों के सम्पर्क में आने से 3 मरीज पॉजिटिव आ गये है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें 10 कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की है| उन्होंने आम जनमानस से सुरक्षा के साथ रहने की सलाह दी है| मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करने और समय-समय पर साबुन से हाथ धोनें की पुष्ठी की है|