सैनिटाइजेशन ना होने पर डीएम की ईओ को खरी-खरी

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने फतेहगढ़ के शेल्टर होम में बने क्वॉरेंटाइन सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। यहाँ सैनिटाइजेशन ना मिलने पर डीएम नें ईओ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
गुरुवार को क्वॉरेंटाइन सेन्टर पंहुचे डीएम नें संचालित रसोई का निरीक्षण कर भोजन गुणवत्ता का जाएजा लिया। रसोई घर में दाल,चावल और रोटी बनी मिली|
डीएम ने सैनिटाइजेशन की जानकारी ली, इन्चार्ज द्वारा बताया गया कि कल से सैनिटाइजेशन नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रश्मि भारती को कड़ी हिदायत दी| उन्होंने कहा कि निरन्तर सैनिटाइजेशन हो अन्यथा की दशा में कार्यवाही की जायेगी।