फर्रुखाबाद में स्वास्थ्य कर्मी सहित चार और कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 56 पर पंहुचा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में मंगलवार जाते-जाते कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 56 पर करकर गया| मंगलवार शाम चार और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकल आये| जिससे हड़कंप मच गया
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को आयी जाँच रिपोर्ट में कंपिल के एक गाँव का 17 वर्षीय युवक है| वही फतेहगढ़ के नेकपुर चौरासी निवासी युवक जो फिरोजाबाद में स्वास्थ्य कर्मी है| वह भी कोरोना पॉजिटिव आया है|
वही कमालगंज क्षेत्र के दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकला है| जिससे अब जिले में कोरोना का आंकड़ा 56 तक पंहुच गया है|
जिलधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि चार कोरोना पॉजिटिव मिले है| अब तक जिले में 26 मरीज स्वास्थ्य हो चुके है| जनपद में सक्रिय मरीज अब 30 है|