जिले में अब तक हुए 1919 कोरोना सैम्पल, अभी 294 रिपोर्ट आने का इंतजार

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में अब तक जिला प्रशासन की तरफ से कुल 1919 लोगों की कोरोना जाँच करायी गयी| जिसमे से अभी तक 294 लोगों की जाँच रिपोर्ट आने पर जिले का कोरोना भविष्य तय होगा| हालांकि जिलाधिकारी नें दावा किया कि सब कुछ ठीक रहा तो कोरोना जनपद में लगभग 15 दिनों के भीतर नियंत्रण में होगा|
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मानवेन्द्र सिंह व एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें बताया कि जनपद ने अब तक 15103 प्रवासी श्रमिक जनपद में आये है| जिले में अभी तक कुल 51 कोरोना पॉजिटिव केस है| 1919 का सैम्पल लिया गया| जिसमे से 1625 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है| अभी 294 रिपोर्ट के आने का इंतजार है|
फतेहगढ़ की चूड़ी वाली गली पर भी लागू होगी लेफ्ट-राइट का फार्मूला
जिलाधिकारी को बताया गया कि फतेहगढ़ की चूड़ी वाली गली मात्र 6 से 8 फिट की है| जिसमे दुकानदार दुकान के बाहर अतिक्रमण कर अपना सामान टांग लेते है| इसके बाद निकला मुश्किल है| दोनों तरफ की दुकानें खुलने से सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो रही है| डीएम नें तत्काल सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को निर्देश दिये कि वह एक तरफ की व्यवस्था ही चूड़ी वाली गली में लागू करें|
जिले में कुल 6 सैकड़ा मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था
जिलाधिकारी नें एक सबाल के जबाब में बताया कि बरौन एल-1 अस्पताल के साथ ही कुल 600 मरीजों के भर्ती करने की अतिरिक्त व्यवस्था है| अतिरिक्त अस्पताल भी पूरी तरह तैयार है|
बरौन एल-1 अस्पताल के भोजन और नाश्ते की होगी वीडियोग्राफी
उन्होंने बताया कि मरीजों नें जो वीडियो वायरल किया था| उसके बाद खाने की दोनों समय वीडियो ग्राफी कराये जाने के आदेश दिये गये है| खाने में मरीजों के मन का नही बल्कि मरीजों वाला खाना ही दिया जायेगा| उनके हिसाब से पिज्जा-बर्गर नही दिया जा सकता|
रेस्टोरेंट या मॉल में क्षमता से आधे ग्राहकों को प्रवेश की अनुमति
जिलाधिकारी नें बताया कि रेस्टोरेंट या मॉल में जितने ग्राहकों की व्यवस्था है उससे आधे ही ग्राहक भीतर बुलाने की अनुमति दी गयी है| क्षमता से अधिक ग्राहक मिले तो कार्यवाही होगी|
इस दौरान एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह, सीओ कायमगंज राजवीर गौर, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम आदि रहे|