जिले में आधा दर्जन और मिले कोरोना पॉजिटिव, अर्द्धशतक के पार हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में शनिवार को कोरोना नें अर्द्धशतक का आंकड़ा पार कर लिया| आधा दर्जन नये मरीज मिलने से अब जिले में आंकड़ा 51 पर पंहुच गया है| जिससे अब खतरे की घंटी जादा तेज बजने लगी है|
शनिवार को आयी जाँच रिपोर्ट में कायमगंज के गंगपुर निवासी 37 वर्षीय साधू पुत्र राजबहादुर व साधू की पत्नी 35 वर्षीय वाला कोरोना पॉजिटिव निकले| दोनों नोयडा से लौटे थे| कायमगंज के शिवारा निवासी ही 18 वर्षीय भाग्यशीला पुत्री सूरजपाल व भाग्यशीला का बड़ा भाई 21 वर्षीय रामलाल भी कोरोना पॉजिटिव मिले है| दोनों भाई बहन सुल्तानपुरी दिल्ली से लौटे है|
शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां निवासी 50 वर्षीय सलीम पुत्र मद्दूम व 18 वर्षीय फईम पुत्र सलीम जयपुर से लौटे थे| जिला प्रशासन के अनुसार सभी का सैम्पल 3 जून को लिया गया था | जिसकी 5 जून देर रात रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 51 हो गयी है| अभी तक 21 मरीज ठीक हो चुके है| सक्रिय 30 मरीज है| सभी मरीजों को बरौन सीएनसी के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है|