24 घंटे में गंगापार की गर्मी दूर होंने की सम्भवना

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीते लगभग चार दिन पूर्व खराब हुए उपकेन्द्र के ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर आ गया है| जिसे बीते लगभग 24 घंटे में लगाकर विधुत आपूर्ति शुरू करने की सम्भावना बतायी जा रही है|
बीते चार दिन पूर्व शनिवार को कस्बे में बने विधुत उपकेंद्र में लगा 5 एमबीए का ट्रांसफर्मर खराब हो गया था| जिससे पूरे राजेपुर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित है| फ़िलहाल कुछ राहत देंने के लिए अमृतपुर फीडर से सप्लाई जोड़ी गयी है| बीते चार दिन से बिजली आने का इंतजार कर रहे गंगापार के लोगों के लिए राहत पंहुचाने वाली खराब है| मंगलवार को लखनऊ से नया ट्रांसफार्मर विधुत उपकेंद्र पर पंहुच गया है| जिससे अब जल्द ही विधुत सप्लाई चालू होनें की सम्भावना है|
अवर अभियंता सतेन्द्र कुमार नें जेएनआई को बताया कि ट्रांसफार्मर आ गया है| लगभग 24 घंटे में आपूर्ति चालू किये जाने का प्रयास किया जा रहा है|