फर्रुखाबाद में आधा दर्जन और मिले कोरोना पॉजिटिव , संख्या 8 हुई

CRIME FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में मंगलवार को कोरोना पाजिटिव की संख्या में आधा दर्जन लोगों की गिनती और बढ़ गयी| अब संख्या 8 पर पंहुच गयी| जिससे जिले में हडकंप है|
जिले में सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज शमसाबाद के शिबू के साथ मुम्बई से टैम्पों में आये मो0 इरशाद, मोहिदुल हसन निवासी राजेपुर सरायमेदा कमालगंज भी जाँच में पॉजिटिव निकले है| इसके साथ ही साथ रूबी शिवू के सम्पर्क में आने वाले पॉजिटिव मरीज है| धर्मेन्द्र  राठौर, नील कमल निवासी चिलपुरा बजरिया फर्रूखाबाद एवं अजहर निवासी शेखपुर कमालगंज का 10 मई को सैम्पल लिया गया था| जांच में सभी लोगों की कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई| जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जेएनआई न्यूज को बताया कि कोरोना पॉजिटिव को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज के लिए रेफर किया जा रहा है|

 

Comments are closed.