देवर नें भाभी को फाबडे से काटकर उतारा मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) महिला की उसके ही देवर नें फाबडे से काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया| जिससे उपचार के लिए उसे लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ महिला नें दम तोड़ दिया| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सैनिक कालोनी गुजराती गली निवासी 38 वर्षीय प्रीती मिश्रा पत्नी धर्मेन्द्र मिश्रा पर उसके ही देबर विपिन मिश्रा नें फाबडे से हमला बोल दिया| महिला के चेहरे और गर्दन पर कई बार किये गये| जिसके बाद वह बुरी तरह लहुलुहान हो गयी| महिला को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहाँ हालत गंभीर होनें पर चिकित्सकों नें प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिफर कर दिया|
परिजन प्रीती को ले जाने की तैयारी कर रहे थे की उसकी मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
प्रेम सम्बन्ध बने प्रीती की हत्या का कारण
मृतका के 13 वर्षीय पुत्र वरुण नें बताया कि माँ प्रीती पड़ोस के एक युवक से अक्सर बात करती थी |जिसे चाचा विपिन मना करते थे| इसके चलते कई बार विवाद भी हुआ| दोपहर लगभग 2:50 बजे माँ घर के भीतर सो रहीं थी| उसी दौरान चाचा नें फाबडे से हमला बोल दिया| कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिंह नें बताया की जाँच की जा रही है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|