24 घंटे बाद भी खुले घूम रहे किन्नर के हत्यारे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) किन्नर की हत्या के मामले में पुलिस ने 5 नामजद व 3-4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस आरोपियों तलाश कर रही है| लेकिन अभी उनका पता नही चल सका है|
थाना मऊदरवाजा के हैबतपुर गढिया काशीराम कालोनी बीते दिन किन्नर शबाब उर्फ़ अंजली की आवास पर कब्जे के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| जिसके बाद अंजली के पिता अफजल मीर खां निवासी बाग़रुस्तम नें पुलिस को तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी गगन दुबे पुत्र अनिल दुबे, रिषभ, शिवम उर्फ छुआरा, चाँद व सागर के साथ ही 3-4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया|
थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है| जल्द गिरफ्तारी होगी|