बिना पास के सीमा के भीतर प्रवेश कर रहे दारोगा को लौटाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है| जिसके चलते अन्य जनपदों से आने वाले लोगों को जिले की सीमा के भीतर प्रवेश नही मिल पा रहा है| शुक्रवार को भी सीमा पर पुलिस की कड़ी निगेहवानी रही| बिना पास के जनपद की सीमा में प्रवेश कर रहे एक दारोगा को वापस कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के डबरी रामगंगा पुल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है| शुक्रवार को दोपहर सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह, थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार के साथ ही स्वाट के पुलिस कर्मी पंहुचे| उन्होंने सघन चेकिंग अभियान चलाया| आने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गयी| जनपद उन्नाव में तैनात दारोगा नें जिले की सीमा में प्रवेश करने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद सीओ नें उन्हें बिना पास के जिले में आने की अनुमति नही दी| जिसके बाद उन्हें वापस जाना पड़ा|
आरएसएस ने पुलिस पर की पुष्प वर्षा
आरएसएस के कार्यकर्ता रामगंगापुल पर पंहुचे| उन्होंने पुलिस कर्मियों काफूल मालाओं के साथ स्वागत किया|