घर में अकेले रह रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) बीते लगभग एक महीने से अपने घर में अकेले रह रहे ग्रामीण युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| जिसके बाद जानकारी होनें पर पुलिस को सूचना दी गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर कुडरा निवासी 30 वर्षीय जयराम पुत्र सुखीराम दिल्ली में अपनी माँ सरस्वती व पिता सुखीराम के साथ रह रहा था| लॉक डाउन के दौरान वह गाँव आ गया था| उसके माँ और पिता दिल्ली में ही थे| पत्नी सपना अपने मायके फतेहगढ़ के नेकपुर में रह रही थी| उसका पत्नी से विवाद बताया जा रहा है|
जयराम घर पर अकेला रह रहा था| बीती रात उसने घर के भीतर कमरे के कुंडे में फांसी लगाकर जान दे दी| सुबह जानकारी होनें पर चाचा रामू जाटव ने पुलिस को सूचना दी| मौके पर दारोगा चमन सिंह पंहुचे| उन्होंने पड़ताल की|
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|