गेंहू क्रय केंद्र पर दो दिनों से खरीद का लॉक डाउन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दो दिन पूर्व शुरू किये गये गेंहू क्रय केंद्र पर बिक्री करने के लिए कोई किसान नही पंहुचा| जिसके चलते सन्नाटा पसरा रहा| केंद्र प्रभारी दो दिन से किसानों के आने का इंतजार करते दिखे|
कस्बे की मंडी समिति में गेंहू का क्रय केद्र खोला गया है| बीते 15 अप्रैल को गेंहू क्रय केंद्र की शुरुआत हुई है| गुरुवार को उसका दूसरा दिन था| लेकिन कोई भी किसान गेंहू की बिक्री करने नही पंहुचा| क्रय केद्र को 20 हजार कुंतल गेंहू की खरीद का लक्ष्य 15 जून तक के लिए दिया गया है| गेंहू की कीमत 1925 रूपये रखी गयी है| केंद्र को 2500 पैकेट वारदाना दिया गया है|
प्रभारी व विपरण अधिकारी ग्रीश चन्द्र ने बताया दो दिन में कोई भी किसान गेंहू की बिक्री करने नही आया| लॉक डाउन के चलते किसान अपना पंजीकरण सीएचसी से नही करा सके थे| लेकिन अब जल्द ही किसान केंद्र पर बिक्री करने पंहुचेगे कुछ किसानों से बात भी हुई है|