जिले को 47 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने कोरोना को जिले में ना घुसने देनें के लिए अभेद्य चक्रब्यूह की रचना की है| जिसके चलते अब तक जनपद पूरी तरह से कोरोना के हमले से सुरक्षित है| लेकिन अभी 47 कोरोना संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है| सम्भावना अधिक है कि वह भी निगेटिव ही आयेंगी|
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी के साथ नजर रखी जा रही है| लेकिन आमजन मानस को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में पीछे नही रहना चाहिए| लोगों को कोरनटाइन का सख्ती के साथ पालन करने की नसीहत दी|
भीड़ रोंकने को पंचायत स्तर पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट
डीएम ने बताया कि नगर व कस्बो में तो लगभग लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी पूरी तरह से आदेश का पालन नही हो पा रहा है| जिसके लिए पंचायत स्तर पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जायेगी| वह गाँव के जागरुक लोगों के सम्पर्क में रहेंगे| यदि कोई भीड़ लगाये मिलता है तो मजिस्ट्रेट पुलिस को सूचना देगा| जो लोगों को घरों में रहने का दबाब बनायेगी| यदि समझाने से नही बनाते तो क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी|
बिना अनुमति के भोजन सामग्री वितरित करने पर रोंक
जिले में तमाम समाजिक संगठनों के द्वारा गरीबो को राशन और भोजन का वितरण किया जा रहा है| लेकिन जिलाधिकारी ने शनिवार से बिना अनुमति के राशन वितरण करने करने पर रोंक लगा दी है| उन्होंने कहा कि यदि कोई आदेश का पालन नही करता है तो कार्यवाही की जायेगी| जिला प्रशासन से अनुमति लेकर ही राशन वितरण किया जा सकेगा|
गरीबो के घर फोन पर पंहुचेगा राशन
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में गरीबो के लिए 2000 राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य है| यह उन लोगों के बनेंगे जो घुमंतू है| यदि राशन नही मिला है तो जिला प्रशासन को फोन पर सूचना दें| दो घंटे के भीतर अधिकारी मौके पर जाकर राशन उपलब्ध करायेगा| उसका राशन कार्ड भी तत्काल बनेगा| भट्टा मालिक अपने मजदूरों को खुद भोजन करायेंगे| अभी तक जिले में 30 हजार लोगों को राशन उपलब्ध कराया गया है|
बैंक भी जिलाधिकारी की रडार पर
डीएम के अनुसार जिन बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही किया जा रहा है| उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|बैंके पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराये|
अबैध शराब बिक्री पर रोंक लगाने के कड़े निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया| उन्होंने कहा की शराब पूरी तरह से बैन है| शराब किसी भी कीमत पर बिक्री नही होनी चाहिए | यदि बिक्री हुई तो कार्यवाही की जायेगी|
47 कोरोना संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार
जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक कुल 74 संदिग्ध मरीजो की नमूने जाँच के लिए भेजे गये थे| जिसमे अभी तक कुल 27 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है| अभी 47 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार है|
सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ० चन्द्र शेखर आदि रहे|