वृद्ध को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात पुत्र के घर के बरामदे में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा सहित अन्य आलाधिकारी मौके पर आ गये और जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम ख्वाजा अहमदपुर कटिया निवासी 66 वर्षीय गंगाराम राजपूत अपने पुत्र कृपाल के आवास के बरामदे में लेटे हुए थे| बीती देर रात उनकी किसी ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गयी| जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया| रात में ही मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी |परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ राजवीर, थानाध्यक्ष झाँझन लाल सोनकर मौके पर आ गये| पुलिस ने पड़ताल की| मृतक एक पुत्र नरसिंंह ने पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| थाने के उपनिरीक्षक मेहरवान सिंह  ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा| पुलिस को गाँव के ही किसी व्यक्ति के घटना में शामिल होने का शक है|
मृतक के परिजनों पर कई मुकदमे है दर्ज
मृतक गंगाराम राजपूत बीते वर्ष 2013 में 25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार हुए थे| उनके भाई के खिलाफ हत्या के दो और हत्या के प्रयास व मृतक के बेटे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है| जिससे मृतक के परिवार का लम्बा आपराधिक इतिहास है| जिसे हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है| थानाध्यक्ष ने बताया की मृतक के साथ ही साथ उसके परिजनों का आपराधिक इतिहास है| जो गंगाराम की हत्या का कारण हो सकता है| पुलिस सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है| जल्द खुलला के निर्देश दिये गये है|