कोरोना वायरस के भय से जिले में धारा 144 लागू

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिलें में कोरोना वायरस के सम्भावित खतरे को देखते हुए जिले में धारा 144 लगा दी गयी है| इसके साथ ही सभी विभागों के साथ ही लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी गयी है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को बताया कि जिले में अभी तक एक भी कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति नही मिला है| लेकिन उसके बाद भी आम जनमानस के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सख्ती और सतर्कता से कार्य कर रहा है| उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के मेले की अनुमति फ़िलहाल निरस्त कर दी गयी है| कोरोना से सभी को साबधान रहने की जरूरत है| फिलहाल जरूरत को देखते हुए जिले में धारा 144 लगा दी गयी है| जिसका सभी को पालन करना होगा| किसी भी जगह चार से अधिक लोग ना खड़े हों|
कोरोना के तीनों नमूने मिले निगेटिव
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित होनें के शक में जिले में अभी तक कुल 3 लोगों के नमूने जाँच के लिए भेजे गये| लेकिन उनकी जाँच रिपोर्ट में कोरोना नही निकला| डीएम नें हाथों को अच्छे से साफ करते रहने की सभी को सलाह दी|
घर के भीतर 12 लोगों को कराया जा रहा कोरेनटाइन प्रोटोकॉल
विदेश घूमकर आ रहे जिले भर के एक दर्जन लोगों को जिला प्रशासन कोरेनटाइन प्रोटोकॉल के तहत नजर बंद किये है| उन्हें निर्धारित समय तक निगरानी में रहना होगा|
तहसीलों में भी बनेगें कोरोना कंट्रोल रूम
अभी तक कोरोना से सम्बधित जानकारी देंने या लेनें के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है| जिसमे कोरोना से सम्बन्धित कोई भी जानकारी दी या ली जा सकती है| जिलाधिकारी नें बताया कि अब तहसील अमृतपुर और कायमगंज में भी कोरोना का कंट्रोल रूम बनेगा|
जिले में 130 में से केबल 33 चिकित्सक
जिलाधिकारी नें बताया कि कोरोना से निपटनें के लिए सभी व्यवस्था दुरस्त है| लेकिन केबल चिकित्सकों की कमी है| जिले में 130 चिकित्सकों की जगह केबल 33 चिकित्सक ही तैनात है|
एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एएसपी त्रिभुवन सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ० चन्द्र शेखर, डॉ० राजीव शाक्य आदि रहे|