रामजन्मोत्सव: रंगीन लाइटों से सुशोभित 20 गेटों पर दिखेगी रामू की पेंटिग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) इस बार श्रीराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा में पुरानी कला नये रूप में दिखने वाली है| शोभायात्रा में सड़क पर लगने वाले द्वारा भगवान श्रीराम की लीलाओं के चित्रण से चार चाँद लगायेंगे| जिस सम्बन्ध में बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार किया गया|

श्रीराम विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे के नेतृत्व में  श्री रामजन्मोत्सव एवं शोभा यात्रा की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे शोभायात्रा में भव्यता लाने पर विचार किया गया| इस बार सड़क पर 20 गेट लगाये जा रहे है| जिनमे 16 फिट ऊंचाई पर भगवान श्रीराम की जन्म से लेकर रावण वध की हस्त निर्मित पेंटिंग लगेगी| जिसमे लगने वाली रंगीन लाइटे और भी चार चाँद लगा देंगी| शोभायात्रा में चारों भाईयों एवं माँ दुर्गा तथा श्रीराम चरित मानस मन्दिर की झांकियां नगर भ्रमण करेंगी|
पेंटिंग बनाने का कार्य बजरिया मैदान निवासी राम शंकर उर्फ़ रामू को दी गयी है| रामू लगभग एक महीने से 6 वाई 4 की 16 पेंटिंग बना रहे है| रामू की पेंटिंग को देख कर लग रहा है जैसे भगवान साक्षात अपनी लीलायें कर रहे हों| पेंसिल की कारीगरी से लेकर उनमे रंगों की कलाकारी तक को बड़े सफाई के साथ रामू ने पेश किया है| रामू द्वारा पेंटिंग किये गये चित्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बननें वाले है|
बैठक में अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, बृजेश मिश्रा, किशन कन्हैया सक्सेना, हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, गोपाल मिश्रा, कमल किशोर मिश्रा, अशोक मिश्रा, चन्द्रधर पाण्डेय, शाति स्वरूप त्रिवेदी, नारायण दत्त द्विवेदी आदि रहे|