सपा के पूर्व मंत्री के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ने के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करने में कर रही परहेज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अपनी पुत्री बधू को छोड़ने कार से जा रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री के साथ दबंगों ने मारपीट कर उनका हाथ तोड़ दिया| घटना के 24 घंटे गुजर जाने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज करने में परहेज कर रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर अम्बेडकर कालोनी निवासी सर्वेश अम्बेडकर सपा के पूर्व मंत्री व सपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष है| वह बीती रात अपनी पुत्रबधू को छोड़ने के लिए कार से जा रहे थे| पुलिस को दी गयी तहरीर में उन्होंने बताया कि आवास विकास पंहुचें पर एक कार सबार नें उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी और भगाने लगा| टक्कर लगने से पूर्व मंत्री की कार क्षतिग्रस्त हो गयी| जिसके बाद पूर्व मंत्री नें टक्कर मार कर भाग रही कार का पीछा किया|
आरोपी कार चालक कार को भगाते हुए नगला मसेनी बीआरएस मैंशन के पास ले गया| उसी दौरान पूर्व मंत्री भी  कार का पीछा करते हुए आ गये| उनका आरोप है कार सबार नें अपने साथियों को भी बुला लिया और लाठी-डंडो से जान लेवा हमला बोल दिया|
मारपीट में सर्वेश अम्बेडर की कलाई टूट गयी| घटना की सूचना को पूर्व मंत्री नें कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज करने में परहेज कर
रही है|
सपा के निर्वतमान जिला महासचिव मंदीप यादव ने बताया कि घटना से एसपी सहित पुलिस के आलाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है| पुलिस जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी करे| नही तो सपा अपने तरीके से पुलिस को जबाब देगी|
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि अभी तहरीर की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|