फूलों की होली खेल दिया रंगो से दूर रहने का संदेश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: फूलों की होली खेलकर युवाओं नें कैमिकल से दूर रहने का संदेश दिया और एक दूसरे पर फूल की पंखुड़ियों को फेंककर अपनी ख़ुशी का अहसास कराया|
नगर के चौक बाजार पर ऋषभ राजपूत के नेतृत्व में युवा महोत्सव के विजयी प्रतिभागी एकत्रित हुए| उन्होंने फूलों की होली खेलकर लोगों को रंगों से दूर रहने का संदेश दिया| मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिंस हर्ष दुबे नें कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से होली खेलने से शरीर को कोई नुकसान नही होता है| रासायनिक रंगो से त्वचा सम्बन्धित रोग हो सकते है| इसके साथ ही मिलाबटी खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए| मिस्टर मॉडल हर्ष ठाकुर ने कहा कि जो रंगों से परहेज करे उसे रंग नही लगाना चाहिए|
इस दौरान प्रतिष्ठा ठाकुर, उज्जवल शाक्य, गोविन्द मिश्रा आदि रहे|