सीएए और दिल्ली हिंसा भारत का अंदरूनी मामला: ट्रंप

Politics राष्ट्रीय

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि सीएए भारत का अंदरुनी मामला है। सीएए को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। पीएम मोदी इस्‍लाम और ईसाई धर्म के लिए भी काम कर रहे हैं। भारत ने अनुच्‍छेद 370 को लेकर सोच समझ कर हटाया है। भारत आने वाले समय में बहुत सशक्‍त होने जा रहा है। आर्थिक नजरिए से भी भारत सशक्‍त होने जा रहा है। आर्थिक नजरिए से भी भारत सशक्‍त होने जा रहा है। पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने फिर से भारत और पाक के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की है।
धार्मिक स्वतंत्रता पर पीएम मोदी से हुई बात
उत्तर पूर्वी दिल्ली और सीएए को लेकर हिंसा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि हमने धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में बात की थी। पीएम ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता मिले। उन्होंने इस पर वास्तव में कड़ी मेहनत की है। मैंने व्यक्तिगत हमलों के बारे में सुना लेकिन मैंने इसकी चर्चा नहीं की। यह भारत पर निर्भर है। बाकी देशों की तुलना में भारत में ज्‍यादा धार्मिक आजादी है। धार्मिक आजादी की दिशा में भारत अच्‍छा काम कर रहा है। वहीं, दिल्ली में हिंसा और सीएए को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता हो। भारत में सभी धर्मों का सम्‍मान है।
भारत दौरे पर आया बहुत आनंद: डोनाल्ड ट्रंप
अपने भारत दौरे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि हमें बहुत ही आनंद आया। हमारी शानदार बैठकें हुईं हैं। भारत एक जबरदस्त देश है। मुझे लगता है कि उन्होंने हमने जितना पसंद किया है, उससे कहीं ज्यादा वे हमें पसंद करते हैं। प्रधानमंत्री और मेरे बीच एक महान रिश्ता है। मालूम हो कि डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को गुजरात के मोटेरा स्टेडियम में लाखों लोगों को संबोधित किया था।