वीडियो कांफ्रेसिंग से लैस भाजपा कार्यालय हुआ हाईटेक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: जनपद कार्यकर्ता समागम में आये भाजपा प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल नें प्रदेश के पहले वीडियो कांफ्रेसिंग कार्यलय के रूप में भाजपा कार्यालय का शुभारम्भ किया| उन्होंने कहा जल्द ही लगभग पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यालय हाईटेक होकर इस सेवा से जुडेगे|
आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय का नवनिर्माण कुछ ही महीने पूर्व किया गया है| शनिवार को संगठन मंत्री जब कार्यकर्ता समागम में पंहुचे तो वह पहले सीधे कार्यालय के भीतर गये और उन्होंने कार्यालय को देखा| इसके बाद वह समागम में पंहुचे और कार्यक्रम के बाद में उन्होंनें कार्यलय में जिलाध्यक्ष कक्ष के भीतर वीडियो कांफ्रेसिंग की सुविधा का शुभारंभ किया।
प्रदेश महामंत्री नें बताया कि प्रदेश भर के भाजपा कार्यालय बनकर तैयार है| अभी तक उनको वीडियो कांफ्रेंस से नही जोड़ा गया है| उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक पार्टी के 60 कार्यालय बन चुके हैं। कहा कि जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के आग्रह पर इस सुविधा का यहां शुभारंभ किया गया है।
बंद कमरें में की समन्वय समिति की बैठक
प्रदेश महामंत्री नें कार्यालय में वीडियो कांफ्रेसिंग की सुविधा का शुभारंभ करने के बाद बंद कमरें में समन्वय समिति की बैठक ली| जिसमे केबल क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमर सिंह खटिक, सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेन्द्र सिंह राठौर, डॉ० भूदेव सिंह राजपूत, सत्यपाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह राठौर आदि रहे|
बंसल अपने साथ ले गये गंगा
नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा ने आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला नें उन्हें तांबें के पात्र में गंगा जल भेट किया| जिसे वे अपने साथ ले गये|