किसान मांग पत्र के बहाने घर मजबूत करनें में जुटी कांग्रेस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: कांग्रेस ने किसानों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास तेज कर दिया है| जिसके चलते कांग्रेस ने किसान मांग पत्र भरवा रही है| पार्टी नें इसके लिए व्लाक स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति भी कर दी|
कांग्रेस ने किसान जनजागरण अभियान को धारा देनें के लिए विकास खंड स्तर पर तीन-तीन कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है| जिन्होंने जनजागरण अभियान को शुरू भी कर दिया| नियुक्त कार्यकर्ता प्रत्येक व्लाक में पीड़िता किसानों से मिलकर उनके फार्म भराकर पार्टी को सौपेंगे|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें बताया कि व्लाक स्तर पर नियुक्त कार्यकर्ता पूरी तेजी के साथ अभियान को आगे ले जाने में लग गयें है|