सिपाही ने वर्दी का रोब दिखाकर किया बलात्कार, मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अपनी हबस मिटाने के लिए खाकी का सहारा ले सिपाही ने महिला के साथ दुष्कर्म किया| इसके साथ उसके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लाखों की बसूली भी की| जिसके बड़ा महिला नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वर्ष 2017 में जनपद बुलंदशहर अहमदगढ़ खुसरूपुर निवासी सिपाही नीरज चौधरी पुत्र वीरपाल सिंह की फर्रुखाबाद में आरक्षी के पद पर तैनाती हुई थी| जिसके बाद वह महिला के घर पर किराये के मकान में रहने लगा|
महिला ने कहा कि उसके पति से विवाद की जानकारी सिपाही को हो गयी| जिस पर सिपाही नें उसकी मदद करने की सहानभूति दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया| इसके बाद वह बार-बार वर्दी का रौब दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा|
सिपाही नें महिला के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाये जिन्हें वायरल करने की  धमकी देकर लाखों की ठगी भी की| कुछ समय बाद उसका तबादला नोयडा के लिए हो गया तो उसके बाद भी आरोपी रात में आकर महिला के साथ दुष्कर्म करता था|
पीड़िता नें कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने आरोपी नीरज चौधरी के खिलाफ धारा 376, 386, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज राजेन्द्र चौधरी को दी गयी है|