28 द्वारों से होकर गुजरेगी बंदेमातरम् यात्रा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: हिन्दू महासभा के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बंदेमातरम् यात्रा का आयोजन किया जा रहा है| संगठन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है| पूरे नगर में यात्रा मार्ग को भगवा करने की योजना है|
संगठन के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें बताया कि गुरुवार को नगर में पंडाबाग मन्दिर से यात्रा का शुभारम्भ किया गया है| जिसके चलते यात्रा मार्ग में लगभग 28 द्वारा बनाये गये है| यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जायेगा| यात्रा चौक, लोहिया रोड, गुदड़ी, होते हुए पक्का पुल से पुनः चौक, घुमना होते हुए स्वराज कुटीर पहुंचेगी|