खाली कुर्सियों के बीच मना बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद: जनपद में बहुजन समाज पार्टी अपना अस्तित्व तलाश रही है| कार्यकर्ता और पदाधिकारी नजर नही आते और ना ही बैठकों का दौर चल रहा है| पदाधिकारी अपनी-अपनी तपाने के चक्कर में लगे है| जिसका नतीजा यह है कि मतदाता लगातार बसपा से किनारा कर रहा है| परिणाम बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन में सामने नजर आया जब भीड़ के नाम पर खाली कुर्सी नजर आयी| जो चर्चा का विषय बना हुआ है|
शहर के नवभारत सभा भवन में बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे जिले भर से पदाधिकारी और कार्यकर्ता आमंत्रित किये गये| लेकिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा व अलीगढ़ मंडल के सेक्टर प्रभारी महेशबाबू कुशवाहा भीड़ ना आने से बिलम्ब से पंहुचे| जिससे तकरीबन कार्यक्रम चार घंटे देरी से शुरू हो सका|
इस दौरान पूर्व व्लाक प्रमुख उमर खां,जिलाध्यक्ष सत्यपाल जाटव, फजल मंसूरी, मोद जाटव, रवि गौतम, प्रेम सिंह गौतम, सर्वेश भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर आदि रहे|