युवा बोले देश में प्रतिभा पलायन रोकने की जरूरत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: 16वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में चल रही प्रतियोगिताओं के तहत निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गयी| जिसमे प्रतिभागियों नें अपने-अपने विचार रखे| युवाओं नें कहा देश में प्रतिभा लगातार पलायन कर रही है| इसे रोकने की जरूरत है|
नगर के स्टेट बैंक फर्रुखाबाद के निकट एक एकेडमी में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे ‘भारत में प्रतिभा पलायन समस्या‘ विषय पर प्रतिभागियों नें अपने विचार कागज पर उकेरे| प्रतिभागियों नें कहा कि देश में प्रतिभाओ की कमी हो रही है या यूँ कहिए की प्रतिभा तेजी से पलायन कर रही है| प्रतिभागी कल्पना त्रिवेदी न अपनेे विचार में बताया कि भारत में शिक्षा दिन-प्रतिदिन मंहगी हो रही है, रानी तबस्सुम ने बताया कि अपने देश में प्रतिभाओं को सम्मान नही मिलता| प्राइवेट नौकरी में मालिक गुलाम बनाकर रखता है| सरकारी नौकरी में राजनैतिक लोग स्वतन्त्रता पूर्वक कार्य नही करने देते|
हर्ष दुबे ने कहा की देश में प्रतिभाओं को पूरा सम्मान नही मिलता जिससे प्रतिभायें पलायन करने को मजबूर है|
सोनी गुप्ता, जाहनवी वर्मा, कुशाग्र दुबे, डॉ० कृष्ण कान्त अक्षर, वीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ० कृष्णकान्त अक्षर, मयंक मिश्रा, सुनील सक्सेना, डॉ० कृष्णकान्त अक्षर आदि रहे|