4 जनवरी को होगा फतेहगढ़ महोत्सव का आगाज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: आयोजन समिति के द्वारा फतेहगढ़ महोत्सव का शुभारम्भ आगामी चार फरवरी को होगा| जिसके चलते समिति ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली| कमेटी नें बताया कि महोत्सव में हर तबके से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित होंगे|
फतेहगढ़ के रखा स्थित जिला पंचायत सदस्य विजय यादव के गिरिजा देवी ग्रीश बाबू कोल्ड स्टोरेज में  फतेहगढ़ महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया| जिसके बाद कमेटी नें  मीडिया को मेला सम्बन्धी जानकारी दी| कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें बताया कि महोत्सव में क्रास कंट्री रेस, साइकिल रेस, प्रतीक संसद , महिला सम्मेलन का आयोजन होगा| किसान गोष्ठी का आयोजन विजय यादव व विजय कटियार के संयोजन में होगा|
जिला पंचायत सदस्य विजय यादव नें बताया सम्मेलन से आपसी भाई चारा बढ़ेगा| इसके साथ ही लोगों को कुछ नई जानकारियाँ मिलेगी लोग फतेहगढ़ के इतिहास के बारे में भी जान सकेगे| उन्होंने बताया कि महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का पूरा प्रयास किया जायेगा|
इस दौरान रिजवान अहमद ताज, शाकिर अली, अनुसुइया दीक्षित, अल्लादीन आदि रहे|