कारखाने में नकब लगाकर हजारों का सामान चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती रात अज्ञात चोरों नें कारखाने में नकब लगाकर हजारों के सामान और खाद्य सामग्री चोरी कर ली| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के जबाहर नगर निवासी निजामुद्दीन का कस्बे में ही कारखाना है| बीती रात वह अपने कारखाने को बंद करके चले गये| सुबह जब वह कारखाने में गये तो पता चला की उनके कारखाने में नकब लगाया गया है| निजामुद्दीन नें पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह फ़ोर्स के साथ पंहुचे उन्होंने जाँच पड़ताल की|
कारखाना मालिक निजामुद्दीन नें बताया कि चोर आटा, गेंहू, तेल के साथ ही अल्टीनेटर व बैट्री आदि चोरी कर ले गये| जिसकी कीमत लगभग एक लाख रूपये बतायी गयी है|
थानाध्यक्ष नें बताया कि जाँच की जा रही है| जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|