भारत बचाओं रैली के कांग्रेस ने पम्पलेट किये वितरित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी नें दिल्ली में होंनें वाली भारत बचाओं रैली में अधिक से अधिक भीड़ ले जाने और वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता को बताने के लिए पदयात्रा निकाली और पम्पलेट वितरित किये|
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी लाल दरवाजे पर एकत्रित हुए| उन्होंने नारेबाजी कर शहर में पदयात्रा निकाली| इस दौरान दिल्ली की रैली के सम्बन्ध में जानकारी देनें के साथ ही लोगों को सरकार की नाकामी से अवगत कराकर पंपलेट वितरित किये|
जिलाध्यक्ष नें कहा कि  युवा बेरोजगार है, मंदी और मंहगाई चारो तरफ फैली है, किसान लाचार है, महिलाओं का उत्पीडन हो रहा है| कांग्रेस नें कहा भाजपा हर मोर्चे पर विफल है| इस दौरान कौशलेन्द्र सिंह यादव प्रदेश सचिव, राजेन्द्र नारायन मिश्रा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, सुधीर कटियार, राकेश सागर, अजय कटियार आदि रहे|