कांग्रेस दावेदारों की दिल्ली की रैली में अग्नि परीक्षा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: कांग्रेस के द्वारा प्रस्तावित भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए जिले से भी कांग्रेसियों का जत्था रवाना होगा| संगठन जिसकी तैयारी के लिए जुटा है| लेकिन देवेदारों को अपनी ताकत दिखाने के लिए भी कहा गया है|
फतेहगढ़ के नेकपुर स्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कटियार के आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया| जिसमे पंहुचे जनपद प्रभारी प्रकाश प्रधान नें कहा कि पार्टी के जो भी दावेदार विधान सभा चुनाव लड़ने का मन बना रहे है उन्हें अपनी-अपनी विधान सभाओं में होर्डिंग,पम्पलेट और बाल राइटिंग, आदि कराये|
इसके साथ ही दावेदारों को दिल्ली में होनें वाली (भारत बचाओ रैली) में भीड़ भी लेकर पंहुचें|  प्रदेश स्तर पर इसका आंकलन किया जा रहा है| उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्लाक अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष अपनी-अपनी भागीदारी रैली में करेंगे| उन्होंने कहा कि अब काम करने वालों को पार्टी में प्राथमिकता दी जायेगी| जिलाध्यक्ष नें विजय कटियार नें कहा कि जनपद से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे|
प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, अनुपमा शर्मा, पुन्नी शुक्ला, डॉ० पीएन सक्सेना, दीपक मिश्रा आदि रहे|