टैंपो के नीचे दबने से युवक ने दम तोड़ा

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) टैम्पों पलटने से उसमे बैठा युवक दब गया उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा उसे कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी 30 वर्षीय राहुल पुत्र इंद्रपाल के ताऊ श्रीकृष्ण का बीते दिन तेरवीं संस्कार था| उसमे काम काज के लिए कुछ मजदूर आये थे जिन्हें राहुल छोड़ने के लिए सेन्ट्रल जेल चौराहे के निकट आया था जंहा से वह वापस लौट रहा था| उसी दौरान नाला बघार के निकट अचानक उसका टैम्पों पलट गया| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी उसे मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया लेकिन हालत गंभीर होनें पर उसे रिफर कर दिया गया| जिसके बाद उसे आवास विकास के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया| राहुल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया|
मृतक राहुल की पत्नी चुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| उसके एक माह का नवजात भी है|