6 दिसम्बर को लेकर गलत पोस्ट किया तो कड़ी कार्यवाही: एडीजी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: 6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा  को ढहा दिया था| इसी तारीख को लेकर 6 दिसम्बर को एडीजी नें जिले में पुलिस को सतर्क रहने और अराजकतत्वों पर नजर रखने की नसीहत दी है|
एडीजी प्रेम प्रकाश नें पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि 6 दिसम्बर के आते ही पुलिस को एलर्ट पर रहने के कड़े निर्देश जारी किये गये है| जिसके चलते सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए गये है| यदि सोशल मीडिया पर किसी नें आपत्ति जनक पोस्ट डाली तो उसे तत्काल हटवाया जायेगा| यदि हटाने में आना कानी की तो कार्यवाही अमल में लायी जायेगी| मन्दिर, मस्जिदों और डॉ० भीम राव अम्बेंडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा के निर्देश जारी किये गये है|
उन्होंने बताया किसी तरह की नारेबाजी, स्लोगन आदि मिलने पर कार्यवाही की जायेगी| अयोध्या राममन्दिर फैसले जैसी सुरक्षा व्यवस्था होगी| इसके लिए अधिकारियों के सेक्टर और जोनल बांटे गये है|