कलेक्ट्रेट में सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस ने गंगा एक्सप्रेस-वे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और किसानों की गन्ने की फसल का बकाया जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग की| इसके बाद राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे| उन्होनें सरकार को हर मामले में बिफल बताया| कांग्रेसियों नें कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से बिफल हो गयी है| किसानों के साथ ही साथ आम जनता का भी शोषण किया जा रहा है| किसानों को गन्ने की बकाया धनराशि का भुगतान जल्द कराने, गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रूपये करने के साथ ही सरकार पराली जलाने के मामले का जल्द निस्तारण करे| महिला सुरक्षा को लेकर भी सरकार अहम कदम उठाये|
जिला कांग्रेस कमेटी नें कहा कि सरकार गंगा एक्सप्रेस-वे फर्रूखाबाद से ही गुजारे| सरकार के द्वारा यूपीईआईडीए की ओर से एलाइनमेंट जारी कर दिया गया है| जिससे फर्रुखाबाद की जनता को ठगा गया| किसान और व्यापारियों को एक्सप्रेस-वे से पूरी उम्मीद है| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी, पुन्नी शुक्ला, सुरेश चन्द्र कटियार, राकेश सागर, रमेश चन्द्र कठेरिया, राजेन्द्र नरायण मिश्रा आदि रहे|