सेवाव्रत: 75 जोड़ों का होगा विवाह, 2 का पढ़ेगा निकाह

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होनें वाले सामूहिक विवाह समारोह में इस वर्ष 75 जोड़ों का विवाह और दो जोड़ो का निकाह पढने के लिए आवेदन आयें है| सामूहिक विवाह कार्यक्रम (सेवावृत) की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है| रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा|
नगर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है| पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के द्वारा आयोजित होंने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटेगी| पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल नें जेएनआई को बताया कि इस बार कुल 77 जोड़ों ने अपना आवेदन किया है| जिसमे से 75 जोड़ों  विवाह और 2 जोड़ों का निकाह पढ़ा जायेगा|
जोड़ों को यह मिलेगा उपहार
सामूहिक विवाह में शादी या निकाह करने वाले जोड़ों को बक्सा, साड़ी, सलवार सूट, शाल, पेंट शॉर्ट, सुहाग पिटारी, मंगलसूत्र, पायल, विछिया, नथनी, डिनर सेट, प्रेशर कुकर, बर्तन, पंखा, अलमारी, पलंग, गद्दा, तकिया व बैडसीट, रजाई, गैस सिलेंडर, कुर्सी  व मेज का सेट आदि उपहार में मिलेगा|