भाजपा नें मंडल अध्यक्षों को किया घोषित, देखें पूरी सूची

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भाजपा नें अपने नये संगठन की बुनियाद मजबूत करते हुए मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी| जिससे नये मंडल अध्यक्षों के समर्थकों में ख़ुशी की लहर है|
जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव सिंह राजपूत नें गुरुवार को 16 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी| जिसमे फतेहगढ़ मंडल के अध्यक्ष रामवीर चौहान अपनी कुर्सी पर इस बार भी कब्जा बनाये रखने में कामयाब हुए बढ़पुर पश्चिमी से शेरसिंह शाक्य अध्यक्ष बने| वही बढ़पुर से मंडल महामंत्री रहे अमित पाल को पूर्वी का मंडल अध्यक्ष बना दिया गया| मोहम्मदाबाद उत्तरीय सुग्रीव राठौर, मोहम्मदाबाद दक्षिण से मान प्रताप सिंह, जहानगंज से अरविन्द कटियार, कमालगंज से राजेश प्रताप सिंह, सलेमपुर से स्वदेश द्विवेदी, अमृतपुर अनुराग सिंह, नवाबगंज से कमल भरद्वाज को पुन: अध्यक्ष बनाया गया है| नीमकरोरी से छत्रपाल सिंह, कायमगंज नगर से चेतन तिवारी, कायमगंज ग्रामीण मनोज गंगवार, कम्पिल से सत्यवर्धन को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है| शमसाबाद रामलखन राजपूत, अचरा मंडल से अजय वीर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है|
फर्रुखाबाद के दोनों मंडलों की घोषणा का इंतजार
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष नें जिले भर के 18 मंडलों की घोषणा कर दी| लेकिन अभी फर्रुखाबाद के दोनों मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा नही की गयी| जिसके लिए इंतजार अभी जारी है|
जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत नें जेएनआई को बताया कि अभी फर्रुखाबाद से दोनों मंडलों के अध्यक्षों के नाम अभी तक नही आये है| उनके आने पर घोषणा की जायेगी|