लूट की फर्जी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर उस समय हड़कम्प मच गया जब एक व्यक्ति ने डायल-1oo पर फोन करके सूचना दी कि उसके घर में दिन दहाड़े घुसकर लूटपाट की जा रही है| मौके पर जब पुलिस पंहुची तो मामला फर्जी निकला| जिसके बाद
सूचना देनें वाले युवक को पुलिस नें हिरासत में ले लिया|
ग्राम गगनी निवासी अरविन्द पुत्र भूप पाल नें शनिवार दोपहर सूचना दी की उसके घर में दिनदहाड़े लूट की जा रही है| सूचना मिलते ही डायल 100 के साथ ही थानाध्यक्ष अंगद सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और मामले की तफ्तीश की| जिसके बाद मामला भूमि विवाद  निकला| पुलिस नें फर्जी सूचना देंने वाले अरविन्द के साथ दी दूसरे पक्ष के लोगों को भी थाने में बैठा लिया| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थानाध्यक्ष नें बताया कि सूचना फर्जी दी गयी थी| फर्जी सूचना देनें वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है| तफ्तीश चल रही है|