तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेबरात-नकदी साफ़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती रात तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेबरात व नकदी साफ़ कर दी गयी | घटना की सूचना पर पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपियापुर निवासी लाल सिंह जाटव पुत्र श्रीकृष्ण अपनी पत्नी संगीता व बच्चों के साथ भाईदूज को अपनी ससुराल अमेठी जदीद निवासी शीशराम के घर गये थे| बुधवार तड़के लाल सिंह के भतीजे अमन ने फोन पर चोरी होनें की सूचना दी| जिसके बाद लाल सिंह अपने घर पंहुचे तो देखा चोरों नें उसके मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया| जिसके बाद घर के कमरे आदि के ताले तोड़कर 1 लाख 40 हजार रूपये, के साथ ही जेबरात चोरी कर लिया|
घटना की सूचना लाल सिंह नें डायल 100 पुलिस को दी| जिसके बाद डायल 100 नें जाँच पड़ताल की| लाल सिंह के घर के निकट अजय वीर वर्मा पुत्र रामलखन अपनी पुत्री कल्पना की तबियत खराब होंने से उसे देखने गया था| उसके घर में मुख्य दरवाजे का ताला चोरों नें तोड़ दिया| कमरे का ताला भी तोडा और 15 हजार की नकदी के साथ ही पांच साडी चोरी कर कर ले गये| इसी मकान के पास ही रघुवीर शाक्य पुत्र मलखान सिंह भी घर में ताला लगाकर मोहनपुर जैथरा एटा गये थे|उनके भी मेंन गेट का ताला तोड़कर कमरें का ताला तोडा| जिसके बाद कमरें का ताला तोड़ा| उसकी अलमारी में रखे 6 हजार रूपये के साथ ही जेबरात चोरी कर ली गयी|
एक ही रात में तीन घरों से चोरी हो जाने से गाँव के लोग दहशत में आ गये है| वही पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सबाल खड़े हो गये है|