24 घंटे में ही गिरफ्तार हुए जरदोजी कारीगर से लूट में आरोपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते 24 घंटे में ही पुलिस नें जरदोजी व्यापारी से लूट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से लूटा गया मोबाइल बरामद हो गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम देवराजपुर निवासी शारिक पुत्र गफ्फार जरदोजी का कार्य करके घर साइकिल से जा रहा था| तभी कमालगंज-दरियागंज मार्ग पर ग्राम गौसपुर के निकट एक बाइक पर सबार होकर आये तीन बदमाशों ने उसे साइकिल से गिरा दिया और उसके पास से 5 हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया|
घटना के बाद थानाध्यक्ष अंगद सिंह पुलिस फ़ोर्स के साथ सक्रिय हो गये| पुलिस नें आरोपियों सौरभ पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी उदी नगला कमालगंज, भानू पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी बिचपुरी कमालगंज, विकास राजपूत पुत्र जगदीश निवासी बिचपुरी को दबोच लिया| आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल व लूटे गये रूपये में से 180 रूपये की नकदी बरामद हुई| तीनो आरोपियों को पुलिस नें दबोच लिया|