जिला प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे सभासद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन पर विकास कार्यों में बाधा पैदा करने का आरोप लगाते हुए नगर के सभासदों नें धरना प्रदर्शन किया| बुधवार को ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जायेगा|
टाउन हाल गाँधी प्रतिमा के निकट धरने पर बैठे सभासदों नें आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा भी विकास कार्य जैसे जाल, सड़क, लाइटे आदि कार्य करने आगणन तैयार कर औपचारिक्ता पूर्ण पत्रावलियाँ जिला प्रशासन  के सम्बन्धित अधिकारियों के पास भेजी जाती है| वह पत्रावलियां जिला प्रशासन के अधिकारी महीनों लंबित रखते है| जिससे विकास कार्य बाधित होता है|
सभासदों नें आरोप लगाया कि बीते लगभग 6 महीने पूर्व उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में 5 सदस्य टीम गठित की गई थी| 9 अक्टूबर 2019 को एक और पांच सदस्य निगरानी समिति उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित की गई जिसके कारण पालिका के सभी विकास कार्य बाधित हैं| समितियाँ राजनैतिक दबाब के कारण बनायी गयी| जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्यों में बाधा डाली जा रही है|
सभासदों नें चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 17 अक्टूबर तक समितियां समाप्त नहीं की गई तो 18 अक्टूबर को क्रमिक अनशन और फिर भी कार्यवाही नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जाएगा| रफी अंसारी, श्याम सुन्दर लल्ला, शाहयार खां, आफ़ताब अंसारी, ऋषि तिवारी, धर्मेन्द्र कनौजिया, अनुभव कनौजिया, संत कुमार, रावेश मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह विनीता देवी, संजीब वाजपेयी, अनिल यादव, विरमा देवी आदि सभासद रहे|