जम्मू कश्मीर में केबल आतंकियों की गिर रही लाशें: केशब प्रसाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(संकिसा) बौद्ध महोत्सव में शामिल होनें आये सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विरोधियों पर हमलावर दिखे| उन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 व 35 A के हटाये जाने का विरोध करने वालों को कहा कि जम्मू कश्मीर में केबल आतंकवादियों की लाशें गिर रही है|
महोत्सव में अपनी निर्धारित समय से लगभग दो घंटे विलम्ब से पंहुचे उपमुख्यमंत्री नें
लगभग 44 करोड़ (4375.44)  की लागत वाली कुल 46 सड़कों  का शिलान्यास व लोकार्पण किया| इसके बाद उन्होंने कहा कि देश के पीएम मोदी नें खुद फाबडा और झाड़ू चलायी और देश को संदेश दिया कि सफाई करनें का काम सभी देश वासियों कि है| उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में काम चल रहा है| अब सरकार, समाज और मीडिया मिलकर देश को प्लास्टिक मुक्त बनाएं|
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35 A का जो लोग विरोध कर रहे है वह  कह
रहे है कि वहां खून की नदियाँ वह रही है| लेकिन वह लोग यह भी जान लें लाशें केबल आतंकियों की ही गिर रही है|
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा की अखिलेश यादव अपनी सरकार का कार्यकाल याद करे और उस समय के अख़बार उठा के देख लें| जिसमे केबल जमीन कब्जे, दुकान कब्जे, मकान कब्जे की ही खबर छपी मिलेंगी| लेकिन अब भाजपा सरकार में दुकान खाली, मकान खाली कराने की खबर छपी मिलेंगी| भाजपा की सरकार में पुलिस नही पिट रही| अपराधियों में भय का माहौल है|
टूटी सड़कों का जल्द होगा निर्माण
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद नें कहा कि जिले व प्रदेश की टूटी सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार है| जल्द उनका निर्माण कराना शुरू होगा| सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, आयोजक कर्मवीर शाक्य,  भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत आदि रहे|