सत्ता में रहने के लिए दमनकारी नीति अपना रही भाजपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद: विख्यात समाजवादी चितंक डा० राम मनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। सपा नें डॉ० लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया| डा. लोहिया को समाजवाद का पुरोधा बताया गया और देश के प्रति की गई उनकी सेवाओं को याद किया गया।
नगर के आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमे पूर्व जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव नें कहा की भाजपा सरकार में पुलिस पैसे भी ले रही और गरीबों का काम भी नही कर रही| पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव (सिरोली वाले) नें कहा की सपा के युवाओ को वरिष्ठ नेता और डॉ० लोहिया से सीख लेकर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है| पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव नें कहा पार्टी  को नया कीर्तिमान स्थापित कराने के लिए सभी को एक जुट होना पड़ेगा|
निर्वतमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव नें कहा कि भाजपा के लोग ईश्वर को धोखा दे रहे है| लेकिन ईश्वर को क चुतौती देनें वाले रामायण और महाभारत पढ़ लें की उनका क्या हाल हुआ| भाजपा सत्ता में रहने के लिए दमनकारी निति अपना रही है| आम आदमी और मीडिया
को भी निशान बनाया जा रहा है| अब सपाईयों को संघर्ष करने की जरूरत है| पुष्पेन्द्र यादव हत्याकांड सरकार के गले की हड्डी बनती जा रही है
रामसेवक यादव नें कहा कि हम सभी को लोहिया के विचारों पर चलने की जरूरत है| सपा हमेशा संघर्ष के लिए जानी जाती है| उन्होंने संगठन को धार देनें के लिए एक बड़ी बैठक बुलाने की सलाह दी|
गोष्ठी में रनवीर सिंह यादव, ओमप्रकाश शर्मा व राधेश्याम श्रीवास्तव आदि नें भी विचार व्यक्त किये| रिंकू अग्निहोत्री, बंटी यादव, नितिन यादव आदि रहे| झाँसी मामले में मृतक पुष्पेन्द्र यादव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा गया| संचालन रजत क्रन्तिकारी नें किया|