धूमधाम से निकाली गयी भगवान शिव की बरात

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) मनमोहक झांकियां, कलाकारों की मंत्रमुग्ध करतीं प्रस्तुतियां और शोभायात्रा के पीछे आस्था का सैलाब। नजारा ऐसा कि जो देखे भोले का दीवाना हो जाए। शिवमय माहौल में भगवान भोले भंडारी की महिमा का गुणगान करते श्रद्धालुओं का नजारा देखते ही बना।
कस्बे के श्रीराम लीला मैदान से निकाली गयी शिवजी की बरात की शोभायात्रा में भगवान शिव के रंग में रंगे कलाकारों की प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध जनसमूह का नजारा दिखा। भगवान शिव के जयकारों की गूंज से भक्तिमय माहौल हो गया। भगवान शिव के सुंदर भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। ऐसा ही आस्था और विश्वास का भक्तिमय नजारा गुरुवार को शिव बारात में देखने को मिला। शिव बरात गामा देवी मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए गाजे बाजे के साथ रामलीला मैदान में पहुची। जहाँ शिव पार्वती के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी, रोहित, मुकेश यादव , वीके सिंह, रामप्रकाश सिंह, सुरेश चंद्र शर्राफ, केपी सिंह, तेजबहादुर, कश्मीर  सहित कमेटी के पदाधिकारीओ ने व्यवस्था देखी|